Advertisement

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कार्डिफ में बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाजों का होगा कहर? जानें कैसी है पिच

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल गुरुवार 16 जुलाई 2026 को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा.

Latest News
IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कार्डिफ में बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाजों का होगा कहर? जानें कैसी है पिच

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report (Photo ESPN)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल गुरुवार 16 जुलाई 2026 को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी और 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है. हालांकि, अगर अब इंग्लैंड को सीरीज बचानी है, तो हर हाल में दूसरा मुकाबला जीतना ही होगा. लेकिन भारत को वनडे में हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. लेकिन इस मैच में पिच अहम भुमिका निभाएगी. आइए जानते हैं कि कार्डिफ की पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है. 

कार्डिफ की पिच रिपोर्ट

कार्डफि के सोफिया गार्डन्स की पिच से आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की ही मदद मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे स्लोपर गेंद कारगर साबित होने लगती है और स्पिनर्स दबदबा बनाने लगते हैं. लेकिन अगर बल्लेबाज क्रीज पर पैर जमा लेते हैं, तो वो आसानी से रन भी बना सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला डे और नाइट मैच होगा. 

कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल?

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार 16 जुलाई, 2026 को कार्डिफ में मौसम साफ रहने वाला है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मैच के दिन बारिश की संभावना नहीं है, जिससे फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. लेकिन खत्म के अंत यहां का तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस भी हो सकता है.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर.  

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेम्स एटकिंसन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, रेहान अहमद और साबिक महमूद. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement