Advertisement

'कुलदीप को मौका दें...' पूर्व दिग्गज ने 'चाइनामैन' को लेकर दिया बड़ा बयान, गुरनूर बराड़ पर भी कही ये बात

R Ashwin on Kuldeep Yadav: पहले वनडे में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं खिलाया गया था, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने स्पिनर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Latest News
'कुलदीप को मौका दें...' पूर्व दिग्गज ने 'चाइनामैन' को लेकर दिया बड़ा बयान, गुरनूर बराड़ पर भी कही ये बात

R Ashwin on Kuldeep Yadav (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसकी पहला मैच भारतीय टीम ने जीत लिया था और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत और इंग्लैंड का दूसरा मुकाबला गुरुवार 16 जुलाई, 2026 को कार्डिफ में खेला जाएगा. हालांकि, पहले वनडे में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं खिलाया गया था, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने स्पिनर को लेकर बड़ा बयान दिया है और साथ ही तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को लेकर भी बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

पूर्व दिग्गज ने कुलदीप को लेकर दिया बड़ा बयान

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "एजबेस्टन में इंग्लैंड पर 6 विकेट से जीत में भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना. मैं ये कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे. दोनों फिंगर-स्पिनर हैं. कुलदीप की जगह बनेगी और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे. इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए. कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं. साउथ अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है." 

दुबे को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा, "शिवम दुबे ने जो भी किया, मुझे वो पसंद आया. अगर हार्दिक और नितीश चोटिल हैं, तो शिवम को लेना चाहिए. मुझे उनका इस्तेमाल करने का तरीका पसंद आया. उन्होंने 6 ओवर फेंके, जो मुझे सच में पसंद आए. उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की. लेकिन उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए आखिरी पसंद का ऑलराउंडर होना चाहिए."

गिल पर क्या बोले आर अश्विन?

अश्विन ने कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा, "शुभमन गिल की बल्लेबाजी में बहुत क्षमता है. वो इसे किसी न किसी तरह संभाल लेगा. उसके आगे एक शानदार सफर है. व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में विदेशी हालात के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वो कोई नया खिलाड़ी नहीं है. उसने बहुत इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. वो ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के टूर पर गया है." 

गुरनूर बराड़ पर भी बोले अश्विन

आर अश्विन युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को सभी फॉर्मेट में एक बहुत ही रोमांचक संभावना के तौर पर देखते हैं. उन्होंने कहा, "वो भारत के लिए एक चैंपियन गेंदबाज हो सकते हैं. वो तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं." 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement