Advertisement

IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal के करियर का सबसे खास था लीड्स शतक! BCCI टीवी पर बताई पूरी कहानी

India vs England: लीड्स में शतकीय पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने पूरी कहानी बताई है और शुभमन गिल को लेकर भी बात की है.

Latest News
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal के करियर का सबसे खास था लीड्स शतक! BCCI टीवी पर बताई पूरी कहानी

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal

Add DNA as a Preferred Source

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दमदार बैटिंग करते हुए शतक ठोक दिया है. उन्होंने लीड्स टेस्ट में 101 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को पहले दिन से मजबूत स्थिति में ला दिया है. हालांकि पहले दिन के खेल के बाद यशस्वी जायसवाल ने बताया है कि उनके लिए ये शतक काफी खास था. बीसीसीआई टीवी पर एक वीडियो है, जिसमें ध्रुव जुरेल जायसवाल का इंटरव्यू ले रहे हैं. आइए जानत हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

ध्रुव ने जायसवाल का लिया इंटरव्यू

बीसीसीआी टीवी पर ध्रुव जुरेल ने यशस्वी जायसवाल का इंटरव्यू लिया है. जायसवाल ने कहा, लीड्स टेस्ट का पहला दिन हमारे लिए काफी अच्छा रहा है. हमने एक टीम के रूप में दमदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड जैसी कठिन परिस्थितियों में क्रीज पर समय बिताना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. मैंने बैटिंग करते हुए हर एक लम्हे का आनंद लिया है. मैंने इस दौरे के लिए काफी मेहनत की थी और प्रैक्टिस खेले और खुल को इसके लिए तैयार किया. अगर ढीली गेंद मिलती थी, तो रन बनाता था और बाकी समय संयम से खेलना था. 

जायसवाल ने गिल पर कही ये बात

यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल की तारीफ में कहा, शुभमन गिल के शानदार बल्लेबाद हैं और उन्होंने काफी शानदा प्रदर्शन किया. वो बैटिंग करते हुए काफी शांत रहते हैं. उन्होंने शुरुआत से ही रन बनाए और टीम को स्थिरता दी. उनकी बल्लेबाजी देखकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है. बता दें कि जायसवाल और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई थी. जायसवाल ने 101 रनों की पारी में 1 छक्का और 16 चौके भी जड़े हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement