क्रिकेट
India vs England Test Series: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत बड़ी बार की वजह हैं. इन आंकड़ों को देखने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा.
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया था, जिसे मेजबान टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. लीड्स टेस्ट में भारत की ओर से कुल 5 शतक बने, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम ने पहली बार किया था. लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था. लेकिन हार की वजह भी ऋषभ पंत बन गए हैं, क्योंकि उनका शतक अब टीम के लिए पनौती बन रहा है. आंकड़े देखकर आप भी चौंक जाएंगे.
पंत बने लीड्स टेस्ट की हार की वजह
ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट मे इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ ही उन्होंने विदेशी जमीन पर 6 टेस्ट शतक लगा लिए हैं. जबकि दो शतक उनके बल्ले से घरेलू जमीन पर आए हैं. हालांकि लीड्स टेस्ट में उनके ये शतक पनौती साबित हो रहे हैं. जी हां, अब तक पंत ने जब-जब विदेशी सरजमीं पर शतक लगाया है, तो टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
ये सिलसिला साल 2018 से अब तक चला रहा है. पंत शतक तो बनाते हैं, लेकिन टीम के लिए पनौती बन जाते हैं. साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने 114 रनों की पारी खेली थी. उसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत ने नाबाद 159 रन बनाए थे, तब वो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. लिस्ट में ये इकलौता मैच है, जो ड्रॉ या टाई हुआ हो.
उसके बाद साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए, तब टीम को हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद साल 2022 में ही इंग्लैंड के खिलाफ 146 रन बनाए, उसके बाद टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं अब साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया और टीम हार गई.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.