क्रिकेट
IND vs ENG 1st Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर ने हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर एक बड़ा राज खोल दिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 20 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी कमर कस रही है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने की हर मुमकिन कोशिश करने वाली है. हालांकि मैच से पहले पिच को लेकर एक बड़ा राज़ खुला है. पिच क्यूरेटर ने हेडिंग्ले की पिच को लेकर बात की है और बताया है कि पहले मैच में पिच कैसी रहेगी.
पिच क्यूरेटर ने खोला बड़ा राज़
पिच क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिंसन ने RevSportz से बात करते हुए कहा, "घांस को काटा जाएगा. यहां काफी गर्म मौसम रहा है. इसी वजह से पिच पर अधिक से अधिक पानी डाला जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा पानी पड़ने से पिच 5 दिनों तक टिकी रहेगी. उम्मीद है कि ये तीम दिन का नहीं पूरे 5 दिन का टेस्ट मैच होगा. मुझे उम्मीद है कि पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी. यहां पहले गेंदबाज को मदद मिलती है और फिर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे बल्लेबाजों को मदद मिलना शुरू हो जाती है."
उन्होंने आगे कहा, "अगर आप पहली पारी में 300 रन बना लेते हैं, तो ये एक अच्छा स्कोर होगा. क्योंकि अगली दो पारियों में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है." बता दें कि इस मैदान पर भारत ने अब तक 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें टीम 2 बार जीती है, जबकि इंग्लैंड को 4 मैचों में जीत मिली है. वहीं एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है.
पिच क्यूरेटर के हिसाब ने अगर बाद में बैटिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है, तो दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं. हालांकि अगर ऐसा है, तो इस मैच में टॉस अहम भुमिका निभाएगा. हालांकि बल्लेबाजों को धैर्य से खेलना होगा, जिससे वो मैदान पर ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार सके.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.