क्रिकेट
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. भातीय दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब 31 महीनों के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था. बुमराह के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा सीरीज का हिस्सा है और एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. लेकिन मैच से पहले जानते हैं कि एजबेस्टन की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मदद मिलती है.
एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच आमतौर पर सख्त और उछाल वाली रहती है. इससे बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है, जबकि स्पीड में बदलाव करने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. इस मैदान पर आखिरी ओवरों में स्लोवर गेंद काफी कारगर साबित होती है. हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर बना सकती है.
कब, कहां और कैसे देखें पहला मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. हालांकि, इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी. फैंस भारत से ही मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा और टॉस दोपहर 3 बजे होगा.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर.
इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेम्स एटकिंसन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, रेहान अहमद और साबिक महमूद.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से