क्रिकेट
IND vs ENG 1st ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को एजबेस्टन में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को एजबेस्टन में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने लगातार 6 मैच हारने के बाद पहली जीत मिली है. इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ 4 टी20 मैच हारे थे, जिसके बाद अब टीम को वनडे में जीत मिली है. इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे. लेकिन अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजों से दमदार प्रदर्शन किया है और टीम की जीत में अहम भुमिका निभाई है.
भारत को मिला था 259 रनों का लक्ष्य
टीम इंडिया के सामने 259 रनों का लक्ष्य था, जिसकी पीछा करते हुए टीम ने 45.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर दिया है. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 1 छक्का और 11 चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली. लेकिन इंजरी की वजह से वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. उसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों के बीच अटूट शतकीय साझेदारी भी देखने को मिली है.
अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 63 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप रहे. रोहित ने 11 रन, विराट ने 5 रन, श्रेयस अय्यर ने 35 रन और केएल राहुल ने 1 रन बनाया.
Job completely done in style ✅#TeamIndia cruise to a 6️⃣-wicket victory to take a 1-0 lead in the ODI series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/PnUDkcVLyr— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिया, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया था. वहीं इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, सैम करन और जोश टंग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.
ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवरों में 258 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी जो रूट ने खेली. रूट ने 76 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. इसके अलावा लियाम डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली, जबकि बेन डकेट 43, जैकब बेथल 14, हैरी ब्रूक 1, जोस बटलर 5, सैम करन 0, विल जैक्स 20, जोफ्रा आर्चर 12, आदिल राशिद 1 और जोश टंग खाता नहीं खोल सके.