Advertisement

Watch: भारत लौटे विराट कोहली, क्लासिक लुक में आए नजर; टीम इंडिया के साथ जल्द रवाना होंगे ऑस्ट्रेलिया

Virat Kohli New Video: विराट कोहली टी20 और टेस्ट रिटायरमेंट के बाद अपनी फैमिली के साथ भारत से विदेश चले गए थे. लेकिन हाल ही में विराट कोहली भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए हैं.

Latest News
Watch: भारत लौटे विराट कोहली, क्लासिक लुक में आए नजर; टीम इंडिया के साथ जल्द रवाना होंगे ऑस्ट्रेलिया

virat kohli

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 और टेस्ट रिटायरमेंट के बाद अपनी फैमिली के साथ भारत से विदेश चले गए थे. लेकिन हाल ही में विराट कोहली भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. भारत के वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जिसके के लिए हो सकता है विराट स्वदेश लौटे हैं और जल्दी ही टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. आप यहां वीडियो में देख सकते हैं कि विराट क्लासिक लुक में भारत लौटे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

भारत लौटे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली इंग्लैंड के लंदन से भारत वापसी कर चुके हैं. सोशल मीडिया के एक्स पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर ब्लैड शर्ट और ब्लैड सनग्लासेस के साथ नजर आए हैं. विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं. विराट काफी लंबे समय के बाद भारत वापस आए हैं. 

टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां टीम तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही है. हालांकि टीम इंडिया जल्द ही इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और वहां अभ्यास करेगी. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आने वाले है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं लोग कयास लगा रहे हैं कि ये ऑस्ट्रेलिया का दौरा विराट और रोहित के लिए आखिरी हो सकता है और उसके बाद वो वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement