क्रिकेट
IND vs AUS 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव चौथे मैच में भी टॉस हार गए थे. टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें शुभमन गिल कप्तानी कर रहे थे. गिल भी लगातार तीन टॉस हारे हैं और अब सूर्यकुमार यादव भी आखिरी मैच में भी टॉस हार गए हैं.
8 में से हारे 7 टॉस
तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 7 टॉस गंवाए हैं. वनडे में पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमल गिल ने लगातार तीन टॉस होरे थे. उसके बाद सूर्या पहले और दूसरे मैच में टॉस हारे,जबकि तीसरे मुकाबले में टॉस जीत लिया था. लेकिन फिर चौथे और पांचवें मुकाबले में टॉस हार गए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने 8 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ एक टॉस जीता है और 7 टॉस हारे हैं.
टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, "जब तक आप खेल जीत रहे हैं और टॉस हार रहे हैं, तो ये ठीक है. बाहर जाकर खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं. ये समझना हमेशा अच्छा होता है कि टीम का लक्ष्य क्या है. सभी बल्लेबाजों को एहसास हुआ कि ये 200 विकेट नहीं था. पिछले गेम में सभी बॉक्स टिक गए थे. बस वही जारी रखना चाहते हैं. द्विपक्षीय मुकाबले जीतना हमेशा अच्छा होता है. वहीं आप कौन सा कॉम्बिनेशन चाहते हैं ये ज्यादा महत्वपूर्ण है. सलामी बल्लेबाजों के अलावा ये एक ऐसा प्रारूप है, जहां हर किसी को बल्लेबाजी की स्थिति में लचीला होना पड़ता है."
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया- मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम जम्पा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.