Advertisement

IND vs AUS 5th T20: अभिषेक शर्मा ने बिस्ब्रेन में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Fastest 1000 Runs in T20I by Balls: युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. आइए जानते हैं कि अभिषेक ने कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए है.

Latest News
IND vs AUS 5th T20: अभिषेक शर्मा ने बिस्ब्रेन में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Abhishek Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. खबर लिखने तक शर्मा ने 13 गेंदों में 23 रन बना दिए हैं और अभी खराब मौसम के कारण मुकाबला रोका गया है. वहीं अभिषेक इस छोटी पारी के बाद भी दुनिया में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं भारत के लिए टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और विराट कोहली की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आइए जानते हैं कि अभिषेक ने कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए है. 

गेंदों का सामना करके सबसे तेज 1000 T20I रन

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. दरअसल, उन्होंने गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे किए हैं. अभिषेक ने 1000 रन बनाने के लिए 528 गेंदें ली है. उन्होंने सूर्यकुमार को पछाड़ दिया है. इससे पहले सूर्या ने 573 गेंदों में 1000 रन बनाए थे. वहीं अब दुनिया में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में अभिषेक पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. 

  • 528 अभिषेक शर्मा
  • 573 सूर्यकुमार यादव
  • 599 फिल साल्ट
  • 604 ग्लेन मैक्सवेल
  • 609 आंद्रे रसेल
  • 609 फिन एलन

1000 T20I रन के लिए सबसे कम पारी (भारत)

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने के लिए 28 पारियों ली हैं. इससे पहले विराट कोहली ने ये आंकड़ा सिर्फ 27 पारियों में कर दिया था. हालांकि अभिषेक विराट को पछाड़ नहीं सके, लेकिन उनकी खास लिस्ट में शामिल हो गए और दूसरा स्थान काबिज कर लिया है. 

  • 27 विराट कोहली
  • 28 अभिषेक शर्मा
  • 29 केएल राहुल
  • 31 सूर्यकुमार यादव
  • 40 रोहित शर्मा

ब्रिस्बेन में खराब मौसम के कारण मुकाबला रोक दिया गया है. हालांकि बारिश अभी शुरू नहीं हुआ है. लेकिन खराब मौसन के बाद मैदान पर बिजली गिरने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भेज दिया गया है. इतना ही नहीं ग्राउंड के पास बैठे हुए फैंस को भी वहां से हटा दिया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement