क्रिकेट
Virat Kohli Retirement: इससे पहले पर्थ में विराट डक पर आउट हुए थे और ये लगातार दूसरा डक है. लेकिन इस डक के बाद फैंस काफी डर गए हैं, क्योंकि विराट पवेलियन लौटते-लौटते फैंस को अलविदा बोलते हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में 23 अक्टूबर को खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बोर्ड पर लगाए हैं. लेकिन एक बार फिर विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इससे पहले पर्थ में विराट डक पर आउट हुए थे और ये लगातार दूसरा डक है. लेकिन इस डक के बाद फैंस काफी डर गए हैं, क्योंकि विराट पवेलियन लौटते-लौटते फैंस को अलविदा बोलते हैं, जिसके बाद ऐसे कयास लग रहे हैं कि ये सीरीज उनके लिए आखिरी हो सकती है और वो वनडे से संन्यास ले लेंगे. विराट का ये वोडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट ने जाते-जाते बोला थैंक्यू
विराट कोहली पारी की 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर अंदर आती हुई गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. हालांकि उन्होंने 4 गेंदों में का सामना किया, लेकिन लगातार दूसरी बार उन्हें डक पर आउट होना पड़ा है. एडिलेड में डक पर पवेलियन लौटते-लौटते उन्होंने फैंस को हाथ उठाकर थैंक्यू या अलविदा बोला है. हालांकि अब फैंस को डर सता रहा है कि क्या अब वो वनडे से भी संन्यास लेने जा रहे हैं.
VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025
आपको बता दें कि भारत की पारी के बाद आकाश चोपड़ा और इरफान पठान ने भी इसको लेकर बातचीत की. लेकिन आकाश ने कहा कि हो सकता है कि एडिलेड में ये उनका आखिरी मुकाबला हो. वहीं इरफान का भी ऐसा ही मानना है. क्योंकि एडिलेड का मैदान विराट कोहली को घर जैसा फील देता है और वो यहां खूब रन बनाते हैं. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वो संन्यास लेने जा रहे हैं.
ऐसी रही टीम इंडिया की पारी
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 73, शुभमन गिल 9, श्रेयस अय्यक 61, अक्षर पटेल 44, केएल राहुल 11, वॉशिंगटन सुंदर 12, नितीश कुमार रेड्डी 8, हर्षित राणा नाबाद 24, अर्शदीप सिंह 13, मोहम्मद सिराज नाबाद 0.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.