Advertisement

IND vs AFG Test Pitch Report: गेंदबाजों का होगा दबदबा या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है मुल्लांपुर की पिच

IND vs AFG Test Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच कल यानी शनिवार 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
IND vs AFG Test Pitch Report: गेंदबाजों का होगा दबदबा या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है मुल्लांपुर की पिच

IND vs AFG Test Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच कल यानी शनिवार 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच करीब 8 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इससे पहले साल 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने एक पारी और 200 से ज्यादा रनों से मैच जीता था. उस समय मुरली विजय से लेकर शिखर धवन और पुजारा-रहाणे तक दिग्गज खिलाड़ी थे. लेकिन इस बार पूरी टीम बदली हुई है. हालांकि, इस मैच में पिच अपनी अहम किरदार निभाएगी. आइए जानते हैं कि मुल्लांपुर की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है. 

मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर काली और लाल मिट्टी की पिच बनी हुई है, जिसकी वजह से पिच पर काफी उछाल है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, तो बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं. लेकिन साथ ही पिच भी काफी धीमी हो जाएगी, जिसका फायदा स्पिनर्स उठा सकते हैं. अगर खेल 5वें दिन तक जाता है, तो स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है. 

मुल्लांपुर के मौसम का हाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुल्लांपुर में मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की उम्मीद है. तापमान दोपहर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, मैच के पहले दिन 15 प्रतिशत बारिश की उम्मीदे, जबकि दूसरे दिन 30 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है. वहीं अन्य तीन दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार.

अफगानिस्तान- अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरजई, अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी, नांगेयालिया खारोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल और इकराम अलीखिल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement