Advertisement

IND vs AFG Test Highlights: भारत की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, एक पारी और 300 रनों से जीता मैच

IND vs AFG Test Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच शनिवार 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जा रहा था, जिसे टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीतकर इतहास रच दिया है.

Latest News
IND vs AFG Test Highlights: भारत की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, एक पारी और 300 रनों से जीता मैच

IND vs AFG Test Highlights (Photo: ESPN)

Add DNA as a Preferred Source
  • भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया था.
  • भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हरा दिया है.
  • एक पारी और सबसे ज्यादा रन के मामले में टीम इंडिया ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है.  
  • अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. 
  • डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने गेंद और बैट दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच शनिवार 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जा रहा था, जिसे टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीतकर इतहास रच दिया है. एक पारी और सबसे ज्यादा रनों से जीत में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. भारत ने पहले खेलते हुए 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके बाद अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन बना सकी, जिसके बाद मेजबान टीम ने फॉलो-ऑन दे दिया और फिर अफगानिस्तान दूसरी पारी में 112 रनों पर सिमट गई. इस मैच में केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. उसके बाद गेंदबाजों ने अपना कम किया और टीम को जीत दिलाई. 

पारी और रनों से भारत की सबसे बड़ी जीत

  • भारत-अफगानिस्तान 2026, एक पारी और 300 रन
  • भारत-वेस्टइंडीज 2018, एक पारी और 272 रन
  • भारत-अफगानिस्तान 2018, एक पारी 262 रन
  • भारत-बांग्लादेश 2007, एक पारी और 239 रन
  • भारत-श्रीलंका 2017, एक पारी और 239 रन

अफगानिस्तान की ऐसी रही दोनों पारियां

अफगानिस्तान ने पहली पारी में 58.4 ओवरों में 152 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई. टीम के लिए रहमत शाह ने 60 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 रन, अब्दुल मलिक 16, रहमानुल्लाह गुरबाज 12, सदीकुल्लाह अतल 17, अफसर जजई 3, अजमतुल्लाह उमरजई 0, शराफुद्दीन अशरफ 11, नांगेयालिया खरोटे नाबाद 4, मोहम्मद सलीम सैफी 0 और जियाउर्रहमान शरीफी 6 रन बना सके. 

अफगानिस्तान दूसरी पारी में 35.5 ओवरों में 112 रन पर ही सिमट गई. टीम के लिए सदीकुल्लाह अतल 42, अब्दुल मलिक 8, रहमानुल्लाह गुरबाज 24, रहमत शाह 13, हशमतुल्लाह शाहिदी 5, अफरफ जजई 8, अजमतुल्लाह उमरजई 4, नांगेयालिया खरोटे  6, जियाउर्रहमान शरीफी नाबाद 0, मोहम्मद सलीम सैफी 0 और शराफुद्दीन अशरफ 0 रन बना सके. 

इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत के लिए पूरे मैच में सबसे ज्यादा विकेट मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 5 विकेट लिया. प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया. वहीं, अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने 6 विकेट अपने नाम किए, जबकि जियाउर्रहमान शरीफी और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिया. 

ऐसी रही भारत की पारी

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 127 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 100 रनों की पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल 24, साई सुदर्शन 81, ऋषभ पंत 81, ध्रुव जुरेल 19, वाशिंगटन सुंदर नाबाद 52, मानव सुथार 28, मोहम्मद सिराज 22 और कुलदीप यादव ने नाबाद 9 रनों की पारी खेली. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement