क्रिकेट
IND vs AFG: किक्रेट के सफल कप्तानों में शामिल धोनी और गांगुली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो अभी भी कायम है. अब शुभमन गिल के पास एक मौका है जिससे वह इस क्लब में शामिल हो सकते हैं. आज 6 जून को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में एक टेस्ट मैच की सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है.
IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. इस मैच में शुभमन गिल के पास मौका है कि वह कप्तान के रूप में शतकीय पारी खेल कर महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ सकें.
दरअसल, शुभमन गिल टेस्ट कप्तान के रूप में 8 टेस्ट मैचों में 5 शतकीय पारी खेल चुके हैं. नवाब पटौदी, सौरभ गांगुली और एमएस धोनी भी 5-5 शतकीय पारी खेल चुके हैं. सचिन तेंदुलकर ने 7, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 9, सुनील गावस्कर ने 11 और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 20 शतकीय पारियां खेली हैं.
शुभमन गिल ने पिछली टेस्ट सीरीज साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी जिसमें वह टीम का हिस्सा थे लेकिन अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए थे. उसके बाद दूसरी मैच भी नहीं खेल पाए थे. उस सीरीज में शुभमन गिल का सपना अधूरा ही रह गया था. अब अफगानिस्तान के खिलाफ यह सपना पूरा करने का वक्त है. अगर वह इस टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाते हैं तो इस बार वह रिकॉर्ड बुक में वह अपनी जगह और ऊंची कर सकते हैं.
शुभमन गिल - 5 शतकीय पारियां (8 टेस्ट मैच)
नवाब पटौदी - 5 शतकीय पारियां (40 टेस्ट मैच)
सौरव गांगुली - 5 शतकीय पारियां (49 टेस्ट मैच)
एमएस धोनी - 5 शतकीय पारियां (60 टेस्ट मैच)
सचिन तेंदुलकर - 7 शतकीय पारियां (25 टेस्ट मैच)
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 9 शतकीय पारियां (47 टेस्ट मैच)
सुनील गावस्कर - 11 शतकीय पारियां (47 टेस्ट मैच)
विराट कोहली - 20 शतकीय पारियां (68 टेस्ट मैच)
पिछले साल ही गिल ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी संभाल थी. यह दौरा इंग्लैड के साथ था जिसमें वह कप्तान बने थे. उसके बाद उन्होंने टेस्ट की बल्लेबाजी में 8 मुकाबलों में 14 पारियां खेली जिसमें से 5 में शतक बनाया है. शुभमन गिल के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं.
टेस्ट में अगर उनके बल्ले से रनों की बरसात होती है और तो वह एक और आंकड़ा पूरा कर सकते हैं. इस टेस्ट में 157 रन बनाते ही उनके 3 हजार रन भी पूरे हो जाएंगे. 40 टेस्ट मुकाबलों में 43.03 के औसत से 2843 रन बनाए हैं. इस दौरान 10 शतक और 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.
शुभमन गिल ने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था.बेहतरीन प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.गिल, वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है तो वहीं सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी वह शामिल हैं. 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी और इसके बाद से वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान बने हुए है .