Advertisement

IND vs AFG 2nd ODI Pitch Report: लखनऊ में चलेगा स्पिनर्स का जादू या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 2nd ODI Pitch Report in Hindi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला जाना है.

Latest News
IND vs AFG 2nd ODI Pitch Report: लखनऊ में चलेगा स्पिनर्स का जादू या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 2nd ODI Pitch Report (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 17 जून को खेला जाना है. अफगान टीम की नजरिए से ये मुकाबला काफी अहम होगा, क्योंकि ये मैच हारने के बाद सीरीज भी गंवा देगी. वहीं, टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. लेकिन ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनर्स का जादू चलते हुए देखा गया है और अफगानिस्तान के पास अच्छे स्पिनर्स हैं, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि इकाना की पिच गेंदबाज या बल्लेबाज किसका साथ देगी. 

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहां काली मिट्टी से पिच बनी हुई है और काफी धीमी है, जिसपर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. हालांकि, बीते कुछ समय में पिच में बदलाव के कारण बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी है. आईपीएल 2026 में कुछ मैचों में बल्लेबाजों को मदद मिलते हुए देखा गया है. फिर भी बल्लेबाजों पर स्पिनर्स हावी रह सकते हैं. 

कैसा है इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने लखनऊ के इकाना में अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने पहला मैच 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें अफ्रीका ने जीत हासिल की थी. आखिरी मैच साल 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. 

देखें दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव.

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, दरविश रसूली, बिलाल सामी और नांगेयालिया खरोती. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement