Advertisement

Shubman Gill-Ishan Kishan Century: गिल और किशन ने ठोका शतक, इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा

Shubman Gill-Ishan Kishan Century: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया है.

Latest News
Shubman Gill-Ishan Kishan Century: गिल और किशन ने ठोका शतक, इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा

Shubman Gill-Ishan Kishan Century (Photo: ESPN)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया है. पहले गिल और फिर किशन ने अपना शतक पूरा करने के बाद इतिहास रच दिया है. इतना ही नहीं, दोनों ही खिलाड़ी ने इस मामले में विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे लखनऊ में खेला जा रहा है. इस मैच में गिल और किशन ने शतकीय पारी खेली है और विराटा का रिकॉर्ड तोड़ा है. आइए जानते हैं कि किस मामले में दोनों ने विराट को पछाड़ा है. 

इस मामले में गिल-किशन ने विराट को पछाड़ा

दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल और ईशान किशन ने विराट कोहली को पछाड़ दिया है. मैच से पहले दोनों खिलाड़ी विराट के नीचे थे. लेकिन शतकीय पारी खेलने के बाद दोनों ने विराट को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, शुभमन गिल इस लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि किशन तीसरे स्थान पर हैं. हालांकि, अब विराट कोहली 122 रन के साथ 9वें स्थान पर हैं. 

  • शुभमन गिल 214* रन
  • रोहित शर्मा 214 रन
  • ईशान किशन 194 रन
  • मोहम्मद नबी 150 रन
  • मोहम्मह शहजाद 146 रन

शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच दूसरे तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. गिल और किशन की ये पार्टनरशिप भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में 17 पायदान पर है. भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदार सचिन और द्रविड़ 331 रनों की है. 
    
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक 

  • 57 इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
  • 63 रोहित शर्मा दिल्ली 2023
  • 71 ईशान किशन लखनऊ 2026 *
  • 76 ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
  • 77 शुभमन गिल लखनऊ 2026

भारतीय कप्तानों द्वारा सबसे तेज वनडे शतक 

  • 63 रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
  • 69 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर 2011
  • 76 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017
  • 76 रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
  • 77 शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान, लखनऊ 2026

1000 वनडे रन के लिए सबसे कम गेंदें खेलने वाले भारतीय

  • 857 हार्दिक पंड्या
  • 936 केदार जाधव
  • 954 कपिल देव
  • 954 शुभमन गिल
  • 955 एमएस धोनी
  • 966 ईशान किशन

1000 वनडे रन के लिए सबसे कम पारी भारतीय

  • 19 शुभमन गिल
  • 24 विराट कोहली
  • 24 शिखर धवन
  • 25 नवजोत सिद्धू
  • 25 श्रेयस अय्यर
  • 26 ईशान किशन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement