Advertisement

IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान से 170 रनों की जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? अपनी फिटनेस पर भी की बात

IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 170 रनों से अपने नाम कर लिया है.

Latest News
IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान से 170 रनों की जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? अपनी फिटनेस पर भी की बात

Shubman Gill on Injury (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 170 रनों से अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए 402 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 232 रनों पर ही सिमट गई. हालांकि, इस इस दौरान फैंस की टेंशन भी काफी बढ़ गई थी, क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान कप्तान शुभमन गिल के खिंचाव देखने को मिला था और उन्होंने फील्डिंग भी नहीं की. लेकिन मैच जीतने के बाद गिल ने खुद ही अपनी फिटनेस पर अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि गिल ने अपनी फिटनेस पर क्या कहा है. 

गिल ने अपनी फिटनेस पर दिया अपडेट

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 110 गेंदों में 154 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला. इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कहा, "थोड़ी तकलीफ हुई थी, बाहर जाने पर काफी ऐंठन (cramps) महसूस हुई. लेकिन गर्मी बहुत ज़्यादा थी और मैंने लगभग 40-45 ओवर तक बल्लेबाज़ी की थी. इसलिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऐंठन हो रही थी, पर अब काफी बेहतर है." हालांकि, गिल इतनी तकलीफ में थे कि उन्हें मैदान भी छोड़ना पड़ा था, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह फिट हैं. 

अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले गिल?

मैच के बाद गिल से पूछा गया कि आप अपनी बैटिंग को कैसे देखते हैं और अभी आप किस स्थिति में हैं? इसपर कप्तान ने कहा, "सच कहूं तो, मैं बहुत अच्छी स्थिति में हूं. गेंद बिल्कुल वहीं जा रही है जहां मैं उसे भेजना चाहता हूं और पहली ही गेंद से मुझे बहुत आत्मविश्वास महसूस हो रहा है. इस मैच में ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज में मैंने खुद के लिए एक लक्ष्य तय किया था कि मैं क्रीज पर टिके रहूं, मैच को फिनिश करूं और 40-45 ओवर तक बैटिंग करूं. ताकि ये आदत बन जाए. जब भी मुझे अच्छी शुरुआत मिले, तो मैं उसे बड़ी पारी में बदल सकूं."

भारतीय कप्तान से पूछा गया कि क्या आप दोहरे शतक के बारे में सोच रहे थे? इसपर शुभमन गिल ने कहा, "हां, मैं सोच रहा था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे अपने शॉट्स खेलते रहना होगा और 430, 440, 450 का स्कोर ध्यान में रखना होगा. हां, मुझे सच में लगता है कि मैंने उसे रिवर्स स्वीप इतना बढ़िया कनेक्ट किया कि वो डीप कवर की तरफ चला गया." गिल ने दूसरे वनडे में 110 गेंदों में 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रनों की शानदार पारी खेली. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement