क्रिकेट
Gurnoor Brar and Harsh Dubey Debut: कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू करवाया है. इतना ही नहीं, गुरनूर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट भी चटका दिया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज शनिवार 13 जून 2026 को धर्मशाला में खेला जा रहा है. हालांकि, मैच बारिश के कारण 25-25 ओवरों का हो रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. साथ ही गिल ने पहले वनडे में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू करवाया है. इतना ही नहीं, गुरनूर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट भी चटका दिया है. वहीं, गुरनूर की हाइट 6 फीट और 5 इंच लंबी है, जिसके बाद एक और रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है.
कौन हैं हर्ष दुबे?
भारतीय बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे का जन्म 23 जुलाई 2002 को ममहाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. हालांकि, सिर्फ 23 साल की उम्र में दुबे का सपना पूरा हो गया है और वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं. दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं. वो बाएं हाथ से बैट और गेंद से अपना जलवा दिखाते हैं. आईपीएल 2026 में हर्ष दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए. हालांकि, हर्ष अब टीम इंडिया के लिए अपना दमदार प्रदर्शन देना चाहते हैं और वो गेंद और बल्ले से दमदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं.
कौन हैं गुरनूर बरार?
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर का जन्म 25 मई 2000 को पंजाब में हुआ था. शुभमन गिल ने उन्हें वनडे कैप दी और उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में विकेट भी चटका दिया. उन्होंने अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हालांकि बरार ने आईपीएल में साल 2023 में डेब्यू किया था. पंजाब किंग्स के लिए एक मैच खेल था, जिसमें उन्होंने 3 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी.
तीसरे सबसे लंबे भारतीय बने गुरनूर बरार
गुरनूर बरार की हाइट 6 फीट 5 इंच की है और वो भारत के तीसरे सबसे लंबे गेंदबाज बन गए हैं. भारत के अबेय कुरूविला गेंदबाज की हाइट 6 फीट 6 इंच है, जो पहले पायदान पर है. उसके बाद इशांत शर्मा 6 फीट 5 इंच के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं अब गुरनूर 6 फीट 5 इंच के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से