Advertisement

Sarfaraz Khan का BCCI को मुंह तोड़ जवाब, इंग्लैंड के खिलाफ खेली दमदार पारी

सरफराज खान ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दमदार पारी खेली है और बीसीसीआई को मुंब तोड़ जवाब दिया है.

Latest News
Sarfaraz Khan का BCCI को मुंह तोड़ जवाब, इंग्लैंड के खिलाफ खेली दमदार पारी

Sarfaraz khan

Add DNA as a Preferred Source

करुण नायर और सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों का डटकर सामना किया, जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां चार दिन अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक दो विकेट पर 227 रन बना लिए. हालांकि उसके बाद सरफराज खान 92 रनों पर आउट हो गए. लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से बीसीसीआई को मुंह तोड़ जवाब दिया है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर टीम में बीसीसीआई ने सरफराज को नहीं लिया है, जिसकी वजह से सरफराज अब अपनी इस पारी से सुर्खियों में आ गए. 

अपने शतक से चूंके सरफराज

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ सरफराज खान ने दमदार पारी खेली है. उन्होंने 119 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 92 रन बनाए हैं. हालांकि वो अपने शतक से चूंक गए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से बीसीसीआई को चेता दिया है. बीसीसीआई ने उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं दी. अनऑफिशियल टेस्ट में सरफराज ने नायर के मिलकर करीब 180 रनों की साझेदारी भी की. 

करुण नायर ने ठोका शतक

सरफराज अपने शतक से चूंके लेकिन फिर करुण नायर ने अपनी शतक पूरा किया. इस पारी से नायर ने नंबर 4 पर खेलने की दावेदारी भी ठोक दी है. हालांकि पहले दिन के खेल के अंत तक नायर ने 157 रन बना लिए हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में 21 चौके और 1 छक्का ठोका है. 

टीम इंडिया ए का फुल स्क्वाड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, खलील अहमद, आकाश दीप, मानव सुथार, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे
नोट- शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम से दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले जुडेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement