Advertisement

IPL 2025 Final: अगर RCB ने जीता आईपीएल खिताब तो होगी सार्वजनिक छुट्टी? फैंस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की मांग

आईपीएल 2025 में अगर आरसीबी खिताब अपने नाम करने में कामयाब होती है, तो कर्नाटक में एक दिन की छुट्टी हो सकती है.

Latest News
IPL 2025 Final: अगर RCB ने जीता आईपीएल खिताब तो होगी सार्वजनिक छुट्टी? फैंस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की मांग

RCB Fan

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का क्वालिफायर 1 मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटवा लिया है. आईपीएल 2025 में आरसीबी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. क्वालिफायर 1 जीतने के बाद आरसीबी के एक कट्टर फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को एक पत्र लिख दिया है, जिसमें फैन ने कहा है कि अगर आरसीबी फाइनल जीतती है, तो एक दिन की छुट्टी होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि फैन ने लेटर में क्या लिखा है. 

आरसीबी के फाइनल जीततने पर होगी एक दिन की छुट्टी?

आरसीबी के फैन ने कर्नाटक के फैन को पत्र लिखा, "अगर आरसीबी जीतती है, तो हर घर में जश्न मनाया जाएगा. पूरे राज्य में त्योहार जैसा माहौल होगा. इसलिए, कृपया इस ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करने के लिए 3 जून को आधिकारिक अवकाश घोषित करें."

आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक इसको कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. हालांकि इस बात का खास ध्यान दिया जाएगा कि अगर आरसीबी जीतती है, तो राज्य के मुख्यमंत्री क्या फैसला लेते हैं. क्योंकि अगर आरसीबी आईपीएल खिताब जीत जाती है, तो कई राज्य में फैंस सड़क पर आकर जश्न मना सकते हैं. 

कब होगा आईपीएल फाइनल?

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार 3 जून को खेला जाएगा. आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. हालांकि दूसरी फाइनलिस्ट टीम का अभी भी इंतजार करना होगा. क्योंकि पहले एलिमिनेटर खेला जाएगा. उसके बाज एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम के बीच क्वालिफायर 2 खेला जाएगा. ऐसे में क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. फिर आरसीबी का सामना उस टीम से होगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement