Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC का बड़ा फैसला, कर दिए 8 बड़े बदलाव; आप भी जान लीजिए

ICC New Rules: आईसीसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया है. परिषद ने एक दो या तीन नहीं बल्कि 8 नियमों में लागू किए हैं.

Latest News
इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC का बड़ा फैसला, कर दिए 8 बड़े बदलाव; आप भी जान लीजिए

ICC New Rules.

Add DNA as a Preferred Source

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कई नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र से ये नियम लागू हो गए हैं. हालांकि वनडे क्रिकेट में 2 जुलाई में नियमों के बदलाव हुए हैं. वहीं आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक को लेकर भी नया नियम लागू किया है. आइए जानते हैं कि आईसीसी ने क्रिकेट में कौनसे 8 बड़े नियम लागू किए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में आयआ स्टॉप क्लॉक

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक का नियम लागू किया है. हालांकि वनडे में इस नियम को पहले ही लागू कर दिया गया है. इस नियम में फील्डिंग करने वाली टीम को पिछले ओवर में खत्म होने के बाद एक मिनट के अदंर ही अगला ओवर शुरू करने के लिए तैयार रहना होगा. लेकिन अगर टीम समय पर ऐसा नहीं करपाती है, तो तो उसे दो वॉर्निंग दी जाएंगी. उसके बाद भी ऐसा होता है, तो टीम पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई जाएगी. हालांकि टेस्ट में 80 ओवरों के बाद जो भी अंपायर ने वॉर्नंग दी होगी, वो सब हटा दी जाएंगी. 

अंपायर्स करेंगे गेंद बदलने का फैसला

इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद लार का लगाने का बैन अभी भी जारी है. ऐसे में अगर गेंदबाजों को गेंद नई चाहिए होती है, तो वो गेंद पर लार लगा देते हैं और गेंद जल्दी खराब हो जाए. लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा. अंपायर्स के लिए लार लगने के बाद गेंद बदलना जरूरी नहीं हैं. अंपायर्स तभी गेंद बदल सकेगा, जब गेंद पूरी तरह खराब या गीली हो तभी गेंद बदली जाएगी. 

नो-बॉल पर कैच की होगी जांच

अगर मैदान वाले अंपायर्स को पता नहीं चलता है कि कैच सही है या नहीं. लेकिन टीवी अंपायर बताता है कि ये नो बॉल थी. तो पहेल नो बॉल दी जाएगी. लेकिन अब तीसरा अंपायर अब कैच समीक्षा करेगा और अगर कैच सही है, तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को नो बॉल का सिर्फ एक रन मिलेगा. लेकिन अगर कैच सही नहीं है, तो बल्लेबाज की ओर से बनाए गए रन बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलेंगे. 

शॉर्ट रन लेने पर लगेगा जुर्माना 

अगर कोई बल्लेबाज शॉर्ट रन लेते हुए पकड़ा गया, तो बैटिंग करने वाली टीम पर 5 रन की पेनाल्टी लगेगी. लेकिन इस नियम के तहत अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है, तो अंपायर फील्डिंग करने वाली टीम तय करेगी कि वो किस बल्लेबाज को स्ट्राइक पर रखना चाहते हैं. इसके अलावा पांच रन की पेनाल्टी भी लगेगी. 

दो बार बल्लेबाज के खिलाफ अपील पर भी नियम

इस नियम अगर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू और रन आउट के लिए अपील हैं, तो टीवी अंपायर पहले एलबीडब्ल्यू की जांच करेगा. क्योंकि ये पहला हुआ है और अगर बल्लेबाज आउट है, तो गेंद वहीं डेड हो जाएगी. 

इन दो बड़े नियम में भी हुए बदलाव

आईसीसी ने वनडे क्रिकेट में 35वें ओवर के बाद एक नई गेंद के इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी. इसके अलावा बाउंड्री पर होने वाले कैच को लेकर भी बदलाव किया है. अगर फील्डर बाउंड्री के अंदर जाकर गेंद फेंककर भी कैच पकड़ता है, तो वो वैध माना जाएगा. आईसीसी ने DRS प्रोटोकॉल को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement