क्रिकेट
ICC Player of The Month: एशिया कप 2025 के बीच मोहम्मद सिराज को आईसीसी ने एक खास तोहफा दिया है, जिसके बाद मियां भाई ने भी प्रतिक्रिया दी है.
दुबई में एशिया कप 2025 खेला जा रहा है, जिसकी बीच स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक खास सम्मान से नवाजा गया है. हालांकि सिराज को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. लेकिन एशिया कप से पहले सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर काफी घातक गेंदबाजी की थी और अकेले दमपर मैच भी जिताया था. इसी वजह से आईसीसी ने उन्हें खास तोहफा दिया है. उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. आइए जानते हैं कि मियां भाई को किस मंथ के लिए ये पुरस्कार मिला है.
आईसीसी ने सिराज को दिया खास तोहफा
मोहम्मद सिराज इस समय छुट्टियां मना रहे हैं. इस बीच आईसीसी ने ऐलान किया है कि मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना जाता है. उन्हें आईसीसी ने अगस्त महीने के लिए ये अवॉर्ड दिया है. एशिया कप 2025 से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जानी जाती है. उस सीरीज में सिराज ने काफी दमदार प्रदर्शन किया था और कई मौकों पर अकेले जीत भी दिलाई. इसी वजह से उन्हें अगस्त के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया है.
आईसीसी की ओर से खास सम्मान मिलने के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा, आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ मुझे चुना है, जो मेरे लिए काफी सम्मान की बात है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगाद सीरीज थी और ये उन सभी प्रतियोगिताओं में से एक है, जिनमें मैंने हिस्सा लिया है.
टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पलटी थी बाजी
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली थी. उस मैच में सिराज ने कुल 9 विकेट लिए थ, जो पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किया था. इस स्पेल के बाद टीम इंडिया ने 2-2 से सीरीज बराबर कर ली थी. इतना ही नहीं सिराज ने पूरी सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.