Advertisement

IND vs ENG: स्टार गेंदबाज ने ली लीड्स टेस्ट में हार की जिम्मेदारी! दूसरे टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

Prasidh Krishna Big Statement: भारत को लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर आलोचना हुई. क्योंकि उन्होंने लीड्स टेस्ट में 6 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए थे.

Latest News
IND vs ENG: स्टार गेंदबाज ने ली लीड्स टेस्ट में हार की जिम्मेदारी! दूसरे टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के दौरान सही लेंथ से गेंदबाजी करने में नाकाम रहे.  लीड्स टेस्ट में 200 से अधिक रन लुटाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध की जमकर आलोचना की थी. प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए. जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है.

हालांकि उन्होंने इस दौरान ओली पोप, हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ के विकेट भी लिए. वही कर्नाटक के इस गेंदबाज ने दूसरी पारी में जैक क्रॉउली और पोप के विकेट जल्दी-जल्दी लेकर भारत को उम्मीद दी. मगर उनका इकॉनमी रेट फिर से छह (6.10) से ऊपर रहा. उन्होंने 15 ओवरों में 92 रन दिए. दूसरे टेस्ट से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खराब गेंदबाजी की गलती मानी है.

दूसरे टेस्ट से पहले क्या बोले प्रसिद्ध कृष्णा 

प्रसिद्ध कृष्णा  ने दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लीड्स टेस्ट की पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉट गेंद डाली. दूसरी पारी में यह थोड़ा बेहतर रहा और विकेट थोड़ा धीमा था. मैंने निश्चित रूप से उस लंबाई पर गेंदबाजी नहीं की जो मैं करना चाहता था. मुझे सही लंबाई से सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगा. मुझे हालांकि एक पेशेवर के रूप में ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए.  मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और शायद अगली बार इसे बेहतर तरीके से कर पाऊं. 


प्रसिद्ध ने आगे कहा कि मैं जब भी गेंदबाजी के लिए आता हूं तो मेरी कोशिश मेडन ओवर डालने की होती है. मैं वास्तव में बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका देने से बचना चाहता हूं. उस मैदान की आउटफील्ड तेज थी. ईमानदारी से कहूं तो मैंने जिस लंबाई और दिशा में गेंदबाजी की वह ज्यादातर समय सही नहीं थी. इसमें से कुछ ऐसे रन भी थे. जो बल्ले के बाहरी या अंदरुनी किनारे से लग कर आये थे. 

कैसा है ड्रेसिंग रूम का मौहाल 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बताया कि मैच हारने के बावजूद भारतीय ड्रेसिंग रूम में माहौल बहुत सकारात्मक था. ड्रेसिंग रूम में सभी खुश है. पहले टेस्ट में भारत का निचला क्रम बल्लेबाजी में बुरी तरह विफल रहा था. लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर इस काम कर रहे हैं. भारतीय टीम ने मैच की पहली पारी में 41 रन पर आखिरी सात जबकि दूसरी पारी में  32 रन पर आखिरी छह विकेट गंवा दिये थे. जो हार की एक अहम वजह बना. 

 अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement