क्रिकेट
Heinrich Klaasen Retirement: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है.
साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. क्लासेन इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. क्लासेन टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. इस फैसले से पूरा क्रिकेट जगत हैरान है.
क्योंकि उनका धमाकेदार बल्लेबाजी के पूरे दुनिया में फैंस हैं. हेनरिक क्लासेन अब सिर्फ लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. हेनरिक क्लासेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है.
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 122 इंटरनेशनल मैच खेले है. जिसमें उनके बल्ले से 3245 रन बनाए हैं. वही वनडे क्रिकेट में क्लासेन ने 60 वनडे मैच में 2141 रन बनाए. जिसमें उनका 43.7 औसत है. वही हेनरिक ने 4 टेस्ट और 58 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. जिसमें 104 और 1000 रन बनाए हैं.
Heinrich Klaasen's retirement from international cricket feels like childhood memories are fading😿 pic.twitter.com/zmwA1Frkx0
— Niti 🍀 (@blue_sapphire9) June 2, 2025
वही आईपीएल में भी हेनरिक क्लासेन का काफी कमाल का प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 49 आईपीएल मैच में 1480 रन बनाए है. जिसमें 7 अर्धशतक और 2 शतक देखने को मिले हैं. उन्होंने साल 2018 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.
क्लासेन ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि यह फैसला मुझे ऐसा करने की अनुमति देगा. मैं हमेशा एक बड़ा प्रोटियाज सपोर्टर रहूंगा. मैं करियर के दौरान मुझे और मेरे साथियों को सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा. क्लासेन ने कहा कि मैंने बेहतरीन दोस्ती और रिश्ते बनाए हैं.
जिन्हें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा. प्रोटियाज के लिए खेलते हुए मुझे महान लोगों से मिलने का मौका मिला. इन लोगों ने मेरी जिंदगी बदल दी. प्रोटियाज की जर्सी पहनने का मेरा सफर दूसरे लोगों से अलग था. मेरे करियर में कुछ ऐसे कोच थे, जिन्होंने मुझ पर भरोसा बनाए रखा. मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा.