क्रिकेट
Hardik Pandya Watch Prize: हार्दिक पांड्या की घड़ी एशिया कप 2025 की प्राइज मनी से 8 गुना ज्यादा महंगी बताई जा रह हैं. यहां आप पूरी जानकारी ले सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच कल यानी 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इससे पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी चर्चा में बने हुए है. दरअसल, मैच से पहले हार्दिक पांड्या प्रैक्टिस सेशन कर रहे थे और वो एक घड़ी पहने हुए है, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं. क्योंकि उनकी घड़ी की कीमत एशिया कप 2025 के प्राइज मनी से 8 गुना ज्यादा महंगी है. हार्दिक के अलावा ये दिग्गज भी इस वॉच का शौकीन है. आइए जानते हैं कि उनके पास कौनसी घड़ी है और वो कितनी महंगी है.
एशिया कप 2025 की प्राइज मनी से महंगी हार्दिक की घड़ी
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था. इस दौरान वो करोड़ों रुपये की घड़ी पहने हुए दिखाई दिए हैं, जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक की ये घड़ी एशिया कप 2025 के प्राइज मनी से 8 गुना ज्यादा महंगी है.
Back to business 🇮🇳 pic.twitter.com/Q1yEYAAoSw
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 6, 2025
हार्दिक अपनी कलाई में रिचर्ड मिल आरएम 27-04 घड़ी पहने थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं एशिया कप 2025 की प्राइज मनी 2.6 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से प्राइज मनी से ये घड़ी लगभग 8 गुना ज्यादा महंगी है.
ये दिग्गज भी इस घड़ी का शौकीन
हार्दिक पांड्या ही नहीं एक और दिग्गज खिलाड़ी इस घड़ी का शौकीन है. स्पेनिश के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल भी इस घड़ी को पहनते हैं. हार्दिक पांड्या के अलावा नडाल भी महंगी घड़ियां पहनने का शौक रखते हैं. नडाल ने टेनिस की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है. इतना ही नहीं उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम समेत ढेरों खिताब भी जीते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.