Advertisement

Hardik Pandya ने जूते-चुराई की रस्म में की थी पैसों की बारिश, देखिए पत्नी नताशा स्टेनकोविक का रिएक्शन

हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Hardik Pandya ने जूते-चुराई की रस्म में की थी पैसों की बारिश, देखिए पत्नी नताशा स्टेनकोविक का रिएक्शन

hardik pandya marriage  video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. इस कपल ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी की थी. नताशा ने हाल में ही अपनी शादी की सीरीज 'पिच परफेक्ट - फेयरी टेल लव स्टोरी' का एक नया एपिसोड शेयर किया है. जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्मों के बाद हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा परिवार के कुछ लोगों के साथ खड़ी हैं. वाह हार्दिक पांडे से जूते चुराई रस्म के बाद पैसे मांगने लगती हैं. वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या भाभी से सवाल करते हैं कि उन्हें कितने पैसे चाहिए? 

यह भी पढ़ें: मार्नस लाबुशेन का दबदबा खत्म कर जो रूट पहुंचे टॉप पर, भारत के दिग्गजों का भी हाल जान लें   

हार्दिक पांड्या ने जूते चुराई में दिए थे इतने पैसे

जूते चुराई की रस्म के बाद हार्दिक पांड्या की भाभी ने उनसे एक लाख रुपए की मांग की थी. जिस पर हार्दिक ने कहा कि मैंने तो 5 लाख रुपए दे दिए हैं. पंखुड़ी ने इसके जवाब में कहा कि जब तक पेमेंट नहीं मिलेगी, तब तक वो जूते वापस नहीं करेंगी. 

यह भी पढ़ें: Emerging Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, एशिया कप में बांग्लादेश को 31 रनों से चटाई धूल

 

 

कुछ ऐसा था नताशा का रिएक्शन

जूते चुराई की रस्म के बाद हो रहे इस हंसी मजाक पर नताशा भी मुस्कुरा रही थीं. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने किसी से यह भी कहा कि भाभी के अकाउंट में 5 लाख ट्रांसफर कर दें. नताशा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बरात के दौरान हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य और भाई क्रुणाल पांड्या के साथ झूम कर नाच रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement