क्रिकेट
GT VS SRH Weather Report: आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच के मौसम का हाल
आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां शुभमन गिल के सामने पैट कमिंस की चुनौती होगी. जिसमें जीत ही हैदराबाद को जीवित कर सकती है. सनराइजर्स ने अबतक 9 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है.
वही गुजरात टाइटंस को इतने ही मैचों में 6 जीत मिली है और सिर्फ 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. मगर गुजरात टाइटंस की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली शर्मनाक हार को भुलाना चाहेगी. मगर इस मुकाबले के दौरान अहमदाबाद के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. फैंस इस बात को जानना चाहते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और हैदराबाद के मैच के दौरान फैंस को गर्मी खूब सताएगी. 2 मई को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है.
जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश उनका मजा खराब नहीं करेगी. गुजरात और हैदराबाद का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
यहां खबर भी पढ़े- GT VS SRH Dream11 Prediction: शुभमन या अभिषेक किस बनाए कप्तान! इन क्रिकेटरों को लेकर चुने परफेक्ट ड्रीम 11
गुजरात टाइटंस टीम : शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, अथर्व तायदे, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से