क्रिकेट
GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने 11-11 मैचों में 7-7 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है. ऐसे में ये मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी. इसी वजह ये मुकाबला काफी रोमांचक और दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. इस मैच से पहले जानते हैं कि अहमदाबाद की पिच कैसी रहेगी और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा.
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. क्योंकि इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है. इस मैदान पर खेले गए आखिपी 5 टी20 मैचों में तीन बार रनों का पीछा करते हुए टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं.
GT vs SRH हेड टू हेड
आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें जीटी ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद ने सिर्फ एक मैच जीता है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा हैदराबाद पर भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार गुजरात के लिए जीत आसान नहीं होगी.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.
हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और जैक एडवर्ड्स.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से