Advertisement

GT vs RR Qualifier 2 Highlights: राजस्थान को हराकर गुजरात ने कटाया फाइनल का टिकट, आरआर को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

GT vs RR Qualifier 2 Highlights: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला गया था, जिसे गुजरात ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है.

Latest News
GT vs RR Qualifier 2 Highlights: राजस्थान को हराकर गुजरात ने कटाया फाइनल का टिकट, आरआर को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

GT vs RR Qualifier 2

Add DNA as a Preferred Source

GT vs RR Qualifier 2 Highlights: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला गया था, जिसे गुजरात ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बना ली है और अब 31 मई को आरसीबी और जीटी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. क्वालिफायर 2 में राजस्थान ने 215 रनों का टारगेट दिया था, जिसके बाद शुभमन गिल के शतक और साई सुदर्शन के अर्धशतक की मदद से जीटी ने आसानी से टारगेट चेज कर दिया और फाइनल का टिकट कटवा लिया है. आईपीएल प्लेऑफ में शुभमन गिल ने दो शतक लगा दिए हैं. 

गुजरात को मिला था 215 रनों का टारगेट

राजस्थान ने क्वालिफायर 2 में गुजरात को 215 रनों का काफी बड़ा टारगेट दिया था. लेकिन गुजरात को ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इस बड़े टारगेट को भी बौना साबित कर दिया. जीटी ने 18.4 ओवरों में इस टारगेट को चेज कर दिया. शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए हैं. दोनों के बीच 167 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई है. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 19, जोस बटलर ने 9 और राहुल तेवतिया ने नाबाद 17 रन बनाए. 

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक

  • 5-विराट कोहली
  • 3- केएल राहुल
  • 2-शुभमन गिल

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

  • 9-विराट कोहली
  • 7 - जोस बटलर
  • 6 - क्रिस गेल
  • 6- केएल राहुल
  • 5 - संजू सैमसन
  • 5-शुभमन गिल

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

  • 160* - शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी) बनाम आरआर, मुल्लांपुर, 2026 क्यू2
  • 159 - माइकल हसी और मुरली विजय (सीएसके) बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2011 फाइनल
  • 140* - माइकल हसी * और सुरेश रैना (सीएसके) बनाम एमआई, दिल्ली, 2013 Q1
  • 138 - शुबमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी) बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023 Q2
  • 136 - मनविंदर बिस्ला और जैक्स कैलिस (केकेआर) बनाम सीएसके, चेन्नई, 2012 फाइनल

इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

क्वालिफायर 2 में जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाया. 

ऐसी रही राजस्थान की पारी

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन और फरेरा ने नाबाद 38 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 1, ध्रुव जुरेल 7, रियान पराग 11, दासुन शनाका 3 और जोफ्रा आर्चर ने 7 बनाए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement