Advertisement

GT vs MI Weather Report: गुजरात-मुंबई मैच में क्या बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल

GT vs MI Weather Report: आईपीएल 2025 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. मगर क्या इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है. हम आपको इस खबर में बताएंगे.

Latest News
GT vs MI Weather Report: गुजरात-मुंबई मैच में क्या बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मार्च को खेला जाएगा. जिसमें बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिल सकता. वही इस मैदान पर शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की भिड़त होगी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. 

जब दोनों टीमें आखिर बार आईपीएल में भिड़ी थी. तब गुजरात की टीम ने बाजी मार ली थी. जिसका बदला मुंबई इंडियंस लेना चाहेगी. मगर क्या एमआई के इस इरादे को बारिश खराब कर सकती है. आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा होगा या नहीं?

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम 

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. एक्यूवेदर के अनुसार अहमदाबाद का मौसम कल अच्छा रहने वाला है. हालांकि इस मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा. 

इस मैच के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी.

गुजरात-मुंबई में किसका पलड़ा भारी 

आईपीएल के इतिहास में अबतक गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी है. क्योंकि उन्होंने 3 मुकाबले में जीत दर्ज की है. 

वही मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 मैच में ही जीत मिल सकी है. मगर इस रिकॉर्ड को एमआई की टीम बेहतर कर सकती है. 

दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज

मुंबई इंडियंस टीम : सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement