क्रिकेट
GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. इस मैच में क्या एक बार फिर बल्लेबाज रनों की बारिश कर सकते हैं.
Narendra Modi Stadium Pitch Report in hindi: आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां बल्लेबाजों के बल्ले से छक्के-चौके की बारिश देखने को मिल सकती है. गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों को आईपीएल 2025 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
ऐसे में जीटी और एमआई 18वें सीजन में पहले जीत की तलाश में होगी. आइए जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन कमाल करेगा और अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट कैसी होगी.
अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए मदद मौजूद रहती है. मगर शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है. जो बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. वही बॉल के पुराने होने पर स्पिनरों के लिए भी मदद रहती है.
इस मैदान पर पिछले मैच में रनों की बारिश हुई थी. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए. जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर सबसे बड़ा स्कोर है. वही गुजरात टाइटंस ने रनों की पीछा करते हुए 232 रन बनाए. ऐसे में उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिलेगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक कुल 37 मैच खेले गए हैं. जिसमें 16 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. वही दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 20 मैचों में जीत मिली है. जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.
गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक आईपीएल में 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें 3 मैचों गुजरात को जीत मिली है. वही मुंबई को सिर्फ 2 मुकाबले में जीत मिल सकी है.
जीटी-एमआई का फुल स्क्वाड
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज
मुंबई इंडियंस टीम : सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.