Advertisement

'Shubhu Baby...' Shubman Gill के साथ अटकलों के बीच Hardik Pandya ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर नजर आया ब्रोमांस

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच सोशल मीडिया पर ब्रोमांस दिखा है, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन को लेकर सबकुछ साफ हो गया है.

Latest News
'Shubhu Baby...' Shubman Gill के साथ अटकलों के बीच Hardik Pandya ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर नजर आया ब्रोमांस

Shubman Gill-Hardik Pandya

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार 30 मई को खेला गया था. इस मैच में मुंबई ने 20 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी और क्वालिफायर 2 में अपनी जगह बना ली थी. इस मैच शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन भी खबरे चल रही थी, जिसके बाद गिल ने हार्दिक को लेकर एक स्टोरी साझा की थी, जिसके हार्दिक ने भी जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

हार्दिक-गिल के बीच हुई अनबन!

जीटी और एमआई मैच के दौरान ऐसी अफवाहें थी कि हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने एक दूसरे को अग्रेशन दिखाय और एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. उसके बाद से ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन फिर अंत में इन अटकलों पर पूर्णविराम लग गया. गिल ने हार्दिक को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसपर हार्दिक के जवाब ने सबकुछ साफी हो गया. 

हार्दिक ने गिल के पोस्ट पर दिया जवाब

शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ क्लिक हुई फोटो शेयर करते हुए लिखा, प्यार के अलावा कुछ नहीं. इंटरनेट पर कुछ भी आप देखते हैं तो उसपर यकीन न करें. इसपर हार्दिक ने जवाब देते हुए शेयर किया, हमेशा शुभु बेबी. हालांकि दोनों के बीच इंस्टग्राम पर ब्रोमांस नजर आया, जिसके सबकुछ साफ हो गया है कि दोनों के बीच किसी भी तरह की अनबन नहीं है और दोनों काफी अच्छे दोस्त है. 

ऐसा रहा एलिमिनेटर मुकाबला

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में पहले खेलते हुए 228 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्या 33,तिलक 25 और हार्दिक ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए. इस लक्ष्य के जवाब में जीटी ती टीम 208 रन ही बना सकी. टीम के लिए सुदर्शन ने 80 रन बनाए. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 48, रदरफोर्ड ने 24, और मेंडिस ने 20 रन ही बनाए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement