Advertisement

GT vs MI Pitch Report: जीटी या एमआई किसका सफर होगा खत्म? जानें मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 Eliminator, GT VS MI Pitch Report: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइंटस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच के पिच का मिजाज?

Latest News
GT vs MI Pitch Report: जीटी या एमआई किसका सफर होगा खत्म? जानें मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Add DNA as a Preferred Source

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator Match Pitch Report: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की टीम लीग स्टेज मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर मौजूद थी. वही गुजरात टाइटंस अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही थी.

इस मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला क्वालीफायर में हराने वाली टीम से होगा. वही एलिमिनेटर मैच में हार झेलनी वाली टीम का सफर इस सीजन खत्म हो जाएगा. आइए इन सबके बीच जान लेते हैं कि एलिमिनेटर मैच में मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के पिच का हाल कैसा होगा. 

जीटी वर्सेस एमआई मैच के लिए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की भिड़त होगी. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. हालांकि दूसरी पारी में गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है.

जिसकी वजह से रनों का पीछा करना मुल्लांपुर में आसान नहीं होता है. न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है. 

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स

आईपीएल के इतिहास में अबतक मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में कुल 9 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के नाम रहे हैं. वही 4 मैच रनों का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं. जबकि इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है. 

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड्स 

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 7 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें 5 मैच जीटी के नाम रहे हैं. वही सिर्फ 2 मुकाबले ही एमआई की टीम जीत सकी है. जबकि कोई भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है. 

जीटी-एमआई का फुल स्क्वाड

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, जोस बटलर

मुंबई इंडियंस टीम:  सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन, चरिथ असलांका

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement