क्रिकेट
GT vs MI Eliminator Highlights: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया है और क्वालिफायर 2 में जगह पक्की कर ली है.
आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को मुंबई ने 20 रनों से अपने नाम कर लिया है. हालांकि गुजरात टाइटंस का सफर खत्म हो गया है. वहीं अब एमआई क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से मुकाबला खेलेंगे. एमआई ने 229 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जीटी टीम 208 रन ही बना सकी और इस तरह टीम का फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया है.
जीटी को मिला था 229 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने 229 रनों का पीछा करते हुए काफी शानदार शुरुआत की थी. स्टार ओपनर साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर 48 रन बना सके. वहीं शरफेन रदरफोर्ड 24, राहुल तेवतिया 16, शाहरुख खान 13, शुभमन गिल 1 और राशिद खान 0 रन बनाए.
इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
एलिमिनेटर मैच में साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा 2-2 विकेट लिया है. वहीं मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया है. मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रिचर्ज ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट लिया है.
ऐसी रही पहली पारी
मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी में 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 25, नमन धीर 9 और मिचेल सैंटनर 0 रनों पर नाबाद रहे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.