Advertisement

GT vs LSG Pitch Report: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

GT vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां देखें पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
GT vs LSG Pitch Report: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

GT vs LSG Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच लखनऊ के लिए खास हीं है, लेकिन गुजरात इस मैच को जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. हालांकि ये मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. आइए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से किसे साथ मिलेगा और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे ये पिच धीमी होती जाती है. फिर गेंदबाजों को पिच से मदद मिलना शुरू हो जाती है. हालांकि गेंदबाज नई गेंद से विकेट ले सकते हैं. 

जीटी-एलएसजी हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 2 मुकाबलों जीत मिली है. वहीं गुजरात का लखनऊ पर पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब देखना ये है कि क्या जीटी अपना दबदबा कायम रखती है या एलएसजी वापसी करेगी. 

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान.

लखनऊ की पूरी टीम

ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुध बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement