Advertisement

GT vs KKR Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा कहर या गेंदबाज बनाएंगे दबदबा? जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच

GT vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
GT vs KKR Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा कहर या गेंदबाज बनाएंगे दबदबा? जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच

GT vs KKR Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता को इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है. लेकिन गुजरात को उसके घर पर हराना केकेआर के लिए इतना आसान नहीं होगा. वहीं गुजरात ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में जीत हासिल की है. वहीं कोलकाता ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 मैच हारे हैं और एक मैच बारिश की चपेट में आ गया था. वहीं जीटी और केकेआर मैच में पिच अहम रोल निभाएगी. आइए जानते हैं कि पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा.

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं. इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. पिछले सीजन 9 मैचों में से 7 मैच पहले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. अब तक इस सीजन एक मैच खेला गया है और राजस्थान ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन से मैच अपने नाम किया था. 

GT vs KKR के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 3 मैच और कोलकाता ने 1 मैच अपने नाम किया है. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद गुजरात का पलड़ा लखनऊ पर भारी नजर आ रहा है. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.

कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप और ब्लेसिंग मुजरबानी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement