क्रिकेट
GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स में सुरेश रैना की वापसी हो सकती है और टीम उन्हें एक बड़ा जिम्मा दे सकती है, जिसका खुलासा हुआ है.
आईपीएल 2025 का 67वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सीएसके ने जीटी को 83 रनों से हरा दिया है. हालांकि इस मैच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, पूर्व सीएसके बल्लेबाज सुरेश रैना की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो सकती है. फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल 2026 में एक बड़ा जिम्मा सौंप सकती है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
सीएसके में होगी सुरेश रैना की वापसी?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लाइव मैच में कमेंट्री करते हुए सुरेश रैना ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के पास अगले सीजन यानी आईपीएल 2026 में एक नया बैटिंग कोच होगा." इस पर बाच उनके साथी आकाश चोपड़ा ने कहा, "उनका नाम (S) से शुरू होता है. चोपड़ा कहते हैं कि अब इसका खुलासा कर ही दिए." हालांकि ये बात सुनकर रैना हसंने लगते हैं.
बता दें कि आईपीएल 2025 में सीएसके के बैटिंग और बॉलिंग कोच राजीव कुमार हैं. ऐसे में रैना को टीम ऑफर देती है, तो रैना आईपीएल 2026 में राजीव की जगह ले सकते हैं और एक बार फिर सीएसके खेमे से जुड़ सकते हैं.
सीएसके के लिए खेल चुके हैं रैना
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सुरेश रैना ने खेलते हुए काफी दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 205 आईपीएल मैचों की 200 पारियों में 32.5 की औसत और 136.7 के स्ट्राइक-रेट से 5528 रन बनाए हैं. हालांकि उन्होंने 203 छक्के भी ठोके हैं. उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है.
High chances as batting coach for CSK 😭
— SHANNU 🇮🇳 (@Shannu39) May 25, 2025
The man confirmed by himself 😄#SureshRaina | @ImRaina
pic.twitter.com/4v8mLR2Qat