Advertisement

GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

GT vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2025 का 67वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

GT vs CSK Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 67वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का ये मैच सीजन का आखिरी मुकाबला होने वाला है. हालांकि गुजरात के लिए ये मैच इसलिए जरूरी हैं, क्योंकि टीम अगर जीतती है, तो वो 20 अंकों के साथ टॉप-2 में अपना जगह पक्की कर लेगी. जबकि सीएसके आईपीएल 2025 का अपना अंत जीत के साथ करना चाहता है. ये मैच काफी रोमांचक हो सकता है. आइए जानते हैं कि अहमदाबाद में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका पलड़ा भारी है. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे ये पिच धीमी होती जाती है. फिर गेंदबाजों को पिच से मदद मिलना शुरू हो जाती है. हालांकि गेंदबाज नई गेंद से विकेट ले सकते हैं. 

जीटी बनाम सीएसके हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 4 मुकाबले जीते हैं. वहीं सीएसके 3 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. ऐसे में गुजरात का चेन्नई पर पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इस बार भी जीटी की जीत की उम्मीदें काफी ज्यादा नजर आ रही है. 

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान.

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement