Advertisement

GT, RCB, PBKS और MI में से कौन टॉप-2 में पहुंचने का प्रबल दावेदार? मुंबई के लिए ये रिकॉर्ड बड़ा खतरा

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें मिल गई है. जिसमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है. अब इन 4 टीमों के बीच टॉप-2 की लड़ाई तेज हो गई है.

Latest News
 GT, RCB, PBKS और MI में से कौन टॉप-2 में पहुंचने का प्रबल दावेदार? मुंबई के लिए ये रिकॉर्ड बड़ा खतरा
Add DNA as a Preferred Source

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. यह किसी भी आईपीएल में सबसे कम समय में टॉप-4 के लिए चार टीमों के पहुंचने वाला सीजन है.  हालांकि अब टॉप-2 जगह बनाने के लिए चारों टीमों के बीच दौड़ शुरु हो चुकी है. 

आईपीएल के अंकतालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं. क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम के पास क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से मुकाबला खेलकर फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होता है. वही 3 और 4 नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए लगातार 2 मैच जीतने होते हैं. गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स में टॉप पर है. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली हार से उनके टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अब गुजरात को दूसरी टीमों के नजीतों पर निर्भर रहने पड़ेगा. 

टॉप -2 के लिए कौन-सी टीम बड़ी दावेदार 

गुजरात टाइटंस के लखनऊ के खिलाफ मिली हार से उनके अभी टॉप-2 में पहुंचने के लिए मुश्किल नजर आ रहा है. गुजरात टाइटंस की हार के बाद अब आरसीबी और पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दोनों टीमों ने 12 मैच में 8 जीत के साथ 17 अंक हैं. ऐसे में अगले दोनों मुकाबले  जीतने पर आरसीबी और पीबीकेएस टॉप-2 में पहुंच जाएगी. क्योंकि गुजरात अब 20 अंक तक ही जा सकती है.

वही मुंबई इंडियंस के आखिरी मुकाबले जीतने पर भी 18 पॉइंट्स होंगे. मगर मुंबई पंजाब किंग्स का खेल जरुर बिगाड़ सकती हैं. क्योंकि दोनों टीमों के बीच 26 मई को मुकाबला खेला जाना है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement