Advertisement

Glenn Maxwell ने अपनी किताब में वीरेंद्र सहवाग को बताया साजिश करने वाला, IPL को लेकर भी बड़े खुलासे 

Glenn Maxwell Slams Virender Sehwag: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी नई किताब में वीरेंद्र सहवाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को साजिश करने वाला शख्स बताया है.

Latest News
Glenn Maxwell ने अपनी किताब में वीरेंद्र सहवाग को बताया साजिश करने वाला, IPL को लेकर भी बड़े खुलासे 

ग्लेन मैक्सवेल ने वीरेंद्र सहवाग पर लगाए गंभीर आरोप

Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी किताब की वजह से चर्चा में हैं. इस किताब में उन्होंने आईपीएल (IPL) में अपने अनुभव शेयर किए हैं. ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स में बतौर कप्तान अपने खराब अनुभव का जिक्र किया है. उन्होंने आईपीएल 2017 (IPL 2017) में टीम के मेंटॉर और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सहवाग को उन्होंने साजिश करने वाला शख्स करार दिया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के इन खुलासों ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है.  

'मुझे लगा था कि वीरेंद्र सहवाग और मैं अच्छे दोस्त बनेंगे'
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी किताब में वीरेंद्र सहवाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'आईपीएल 2017 में जब मैं टीम का कप्तान था और वीरेंद्र सहवाग मेंटॉर की भूमिका में थे, तो मुझे लगा था कि हम अच्छे दोस्त बन जाएंगे. मैंने इस बारे में उनसे बात भी की थी. टीम के मुख्य कोच अरुण कुमार थे, लेकिन मुझे समझ आ गया था कि टीम सहवाग ही चला रहे हैं. मैंने सभी कोच के साथ एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाने कहा था, लेकिन सहवाग ने मना कर दिया. बाद में उन्होंने उसी वॉट्सऐप ग्रुप से मुझे निकाल दिया.'


यह भी पढ़ें: IPL: 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 दिग्गज


ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल 2017 में लीग के आखिरी मैच में टीम 73 रन पर ऑल आउट हो गई थी. उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सहवाग ने इसका पूरा दोष मुझ पर डाल दिया था. मैक्सवेल के मुताबिक, 'मैंने सहवाग को मैसेज किया कि उनका बयान दिल दुखाने वाला है और मैं आहत हूं. आज से आप मेरे रोल मॉडल नहीं हैं. इसके जवाब में सहवाग ने कहा कि मुझे आपके जैसे फैन की जरूरत नहीं है.'

मैक्सवेल लिखते हैं कि मुझे समझ आ गया था कि फ्रेंचाइजी के साथ मेरा वक्त खत्म हो गया है और मैंने यह बात टीम के मालिकों को भी बता दी. बता दें कि अब मैक्सवेल आरसीबी के साथ खेल रहे हैं.


यह भी पढ़ें: Test में टीम इंडिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले 5 कीवी दिग्गज


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement