Advertisement

IND VS ENG: क्रिस वोक्स ने डीआरएस पर उठाए सवाल, नियम में की बदलाव की मांग

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन क्रिस वोक्स को 2 विकेट मिले. लेकिन उन्होंने अपंयार के फैसले पर निराशा व्यक्त की है.

Latest News
IND VS ENG: क्रिस वोक्स ने डीआरएस पर उठाए सवाल, नियम में की बदलाव की मांग
Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने दूसरे टेस्ट मैच में कई मौके बनाए. लेकिन अंपायर के कई फैसले भारतीय टीम के हित में गए. जिसपर वोक्स ने निराशा जताया है. वोक्स अपनी शानदार लाइन और लेंथ के साथ मेजबान टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने पहले दिन 18 ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी पर इंग्लैंड ने दो रिव्यू लिए. जिन पर तीसरे अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में गया. इस तेज गेंदबाज ने इसे निराशाजनक करार दिया. 

इनमें से पहला मामला सातवें ओवर में आया. जब भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन था और वोक्स ने यशस्वी जायसवाल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की थी. दूसरा मामला 11वें ओवर में आया. जब भारत का स्कोर एक विकेट पर 21 रन था और करुण नायर भी इसी तरह के रिव्यू से बच गए. दोनों अवसरों पर डीआरएस से पता चला कि गेंद स्टंप से टकराई थी. लेकिन यह बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला के नॉट आउट के फैसले को पलटने के लिए पर्याप्त नहीं था. 

डीआरएस नियमों पर उठाए सवाल 

क्रिस वोक्स ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर कहा कि यह वास्तव में निराशाजनक था. जब आप टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होते हैं तो भावनाएं हावी हो जाती हैं. अगर ये फैसले हमारे पक्ष में होते तो दिन पूरी तरह से अलग होता, लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट है और हम इन चीजों को आत्मसात करके आगे बढ़ते हैं. 

वोक्स ने कहा कि अगर यह फैसले हमारे पक्ष में जाते तो हम उनका स्कोर तीन विकेट पर 30 रन कर सकते थे. तब स्थिति पूरी तरह से भिन्न होती. यह फैसले हमारे पक्ष में भी जा सकते थे. लेकिन हम इस खेल को इसी तरह से खेलते हैं. हालांकि वोक्स ने माना कि डीआरएस ने क्रिकेट में निर्णय लेने की प्रक्रिया में सामान्य सुधार किया है. लेकिन उन्होंने इसमें एक विशेष बदलाव की मांग की है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement