Advertisement

गिल के लिए कोहली-रोहित का अनुभव... पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बताया 'प्रिंस' के लिए क्यों जरूरी RO-KO की जोड़ी

Suresh Raina on Shubman Gill: पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि गिल के लिए रोहित और विराट का अनुभव काफी फायदा पहुंचाएगा.

Latest News
गिल के लिए कोहली-रोहित का अनुभव... पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बताया 'प्रिंस' के लिए क्यों जरूरी RO-KO की जोड़ी

Suresh Raina on Shubman Gill

Add DNA as a Preferred Source

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से खेली जानी है. इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टीम का हिस्सा थे. लेकिन विराट पहले ही इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं. हालांकि, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया को अपनी सटीक प्लेइंग इलेवन तैयार करनी होगी. अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि गिल के लिए रोहित और विराट का अनुभव काफी फायदा पहुंचाएगा. इतना ही नहीं, रैना ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी बात की है. क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक भी चोट बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर क्या बोले पूर्व दिग्गज

सुरेश रैना ने जियोस्टार से कहा, "हार्दिक पांड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है, जो चिंता की बात है. अगले वनडे वर्ल्ड कप तक भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्प होना चाहिए. नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी और मजूबूत हुई है. आईपीएल में उन्होंने अच्छी गति और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की और उनकी फिटनेस भी अच्छी रही है. टीम प्रबंधन को उनके काम के बोझ का सावधानी से प्रबंधन करना होगा और उन्हें लगातार मौके देने होंगे."

रोहित-कोहली की जोड़ी गिल के लिए जरूरी- रैना

सुरेश रैना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को शुभमन गिल के लिए जरूरी बताते हुए कहा, "दोनों ही आईसीसी वर्ल्ड कप में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं और नॉकआउट मुकाबलों में दबाव को संभालना जानते हैं. वर्ल्ड कप 2027 में भारत की कप्तानी करते समय शुभमन गिल के लिए रोहित और विराट का साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा."

बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. अब दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही विराट कोहली इंजरी के कारण बाहर हो गए, जबकि रोहित की फिटनेस को लेकर उनपर भी संदेह बना हुआ है. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों की नजरे 2027 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है. शुभमन गिल पहली बार आईसीसी इवेंट में कप्तानी करेंगे और रोको की जोड़ी का अनुभव उनके बहुत काम आ सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement