Advertisement

'वर्ल्ड कप खेलने के लिए उन्हें कुछ साबित...' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर दिया बयान

R Ashwin on Rohit Sharma: रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी रह चुके और पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके भविष्य को लेकर समर्थन किया है.

Latest News
'वर्ल्ड कप खेलने के लिए उन्हें कुछ साबित...' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर दिया बयान

Rohit Sharma (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा होती रहती है और वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक दोनों दिग्गजों की खेलने की उम्मीद है. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने आखिरी मैच में 138 रनों की पारी खेली थी. लेकिन इससे पहले उन्हें अपनी फॉर्म के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इस बीच रोहित के साथी खिलाड़ी रह चुके रविचंद्रन अश्विन ने उनका समर्थन किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने हिटमैन को लेकर क्या कहा है. 

अश्विन ने किया रोहित का समर्थन

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर वो खेलना चाहते हैं, तो कोई विराट और रोहित को नहीं छू सकता है. ऐसा उनके शानदार रिकॉर्ड की वजह से है. रोहित ने लगभग 12,000 रन बनाए हैं. उन्हें कोई नहीं छू सकता. वो बल्लेबाज हैं. उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं. लोग उन्हें देखने आते हैं. अगर आप उन्हें ड्रॉप करते हैं, तो बहुत बड़ा हंगामा हो जाएगा."

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा, एक बार जब रोहित अपनी पारी में जम गए, तो वो पूरी तरह नियंत्रण में दिखे और उन्हें लगा कि वो और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे. उनकी पारी शानदार थी. जोश टंग की गेंद पर पुल शॉट खेलने के बाद वो जम गए थे. अगर वो थोड़ी बेहतर स्थिति में होते या अधिक आत्मविश्वास से भरे होते, तो वो 180 रन बना सकते थे और टीम को मैच जिता सकते थे. मुझे लगा कि रोहित बहुत अच्छी फॉर्म में थे.

उन्हें कुछ साबित नहीं करने की जरूरत- अश्विन

अश्विन ने कहा, "वो जिस स्थिति में हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उनके लिए ये मुश्किल नहीं है. हमने उन्हें इतने सालों से देखा है. अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्हें किसे साबित करना है? ये सिर्फ अंदर की इच्छा की बात है कि मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे खेलना है." 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement