Advertisement

क्या पॉलिटिक्स में आएंगे रोहित शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद छिड़ी चर्चा

टेस्ट क्रिकेट के संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से खास मुलाकात की है, जिसके बाद रोहित के राजनीति में उतरने की चर्चा होने लगी है.

Latest News
क्या पॉलिटिक्स में आएंगे रोहित शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद छिड़ी चर्चा

Rohit Sharma devendra fadnavis

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास वर्षा में खास मुलाकात की है. फडणवीस ने रोहित के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की है और एक नोट भी लिखा है. हालांकि इस फोटो को देखने के बाद फैंस ऐसा कहने लगे हैं कि क्रिकेट के बाद रोहित राजनीति की पिच पर उतरने वाले हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है. 

फडणवीस ने शेयर किया पोस्ट

देवेंद्र फडणवीस ने रोहित शर्मा के साथ खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा का मेरे सरकारी निवास वर्षा में स्वागत है. उनसे मिलकर और उनसे बातचीत करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर शुभकामनाएं दीं और उनके अगले अध्याय के लिए सफलता की कामनाए की. 

रोहित ने क्यों की फडणवीस से मुलाकात?

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह दिया है. उसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से खास मुलाकात की है. लेकिन अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि रोहित फडणवीस से क्यों मिले हैं. लेकिन इस मुलाकात से क्रिकेट प्रेमियों और राजनीति में हलचल जरूर तेज हो गई है. 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने बीते साल जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास ले लिया था. उसके बाद अब 2025 मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालांकि अभ वो वनडे क्रिकेट पर अपना फोकस रखेंगे और 2027 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement