Advertisement

'जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे जगह मिलेगी...' पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित-कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

Kapil Dev on Rohit-Virat: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी कपिल देव ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Latest News
'जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे जगह मिलेगी...' पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित-कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

Rohit-Virat (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा है और लगातार उनके आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलनी चर्चा चल रही है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी कपिल देव ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि किसी की भी टीम में निश्चित जगह नहीं होती है. उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना ही पड़ता है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित और विराट पर दिया बयान

कपिल देव ने में पीटीआई से बातचीत में कहा, "क्रिकेट में किसी का स्थान कभी भी स्थायी नहीं होता.  जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, वही खेलता है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन है. मेरा मानना है कि प्रदर्शन पर नजर रखिए और जब तक खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है, उसे खेलने दीजिए. सचिन तेंदुलकर ने जब संन्यास लिया, तब उनमें काफी क्रिकेट बाकी था. ये फैसला चयनकर्ताओं का काम है. मैं ये नहीं कहूंगा कि किसे बाहर किया जाए. ये चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है. मैं तो सिर्फ टीवी पर मैच देखकर अपनी राय दे सकता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं पर भरोसा रखिए कि वो भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेंगे. अगर टीम हारती भी है, तब भी हमें उनके साथ खड़ा रहना चाहिए. रोहित अब 20 साल के नहीं हैं. वो लगभग 40 साल के हैं और हर खिलाड़ी को एक दिन संन्यास लेना ही पड़ता है. लेकिन उन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को जो खुशी दी है उसके लिए उन्हें सलाम. उन्होंने इतने सालों तक भारतीय क्रिकेट को जो योगदान दिया है, उस पर हमें गर्व होना चाहिए. जब तक वो खेल सकते हैं या जब तक चयनकर्ताओं और कप्तान को लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए, तब तक उन्हें अवसर मिलना चाहिए."

किसी को उम्र देखकर नहीं चुनना चाहिए- कपिल

कपिल कहा, "अगर टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. कल कोई नया खिलाड़ी आएगा और जिम्मेदारी संभालेगा. हमें सिर्फ बैठकर इसका आनंद लेना चाहिए. हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत इस बात पर ध्यान देने की है कि कौन खिलाड़ी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है. बहुत ज्यादा बदलाव करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण चीज जीत है. अगर कोई खिलाड़ी अच्छा है तो उसकी उम्र या कद देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. ऐसी टीम चुननी चाहिए जो भारत को जीत दिला सके."

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement