Advertisement

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन, 77 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस

Dilip Doshi passed away: भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच दुखद खबर, पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस

Latest News
 पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन, 77 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बीच फैंस को एक बुरी खबर मिली है. जिसकी वजह से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. लंदन में भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज का अचानक निधन हो गया. अब तक मिली खबरों के अनुसार भारत के पूर्व दिग्गज को दिल का दौरा पड़ा था. वो भारत के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपना योगदान दे चुके हैं. 

लंदन में ली आखिरी सांसे 

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी ने 77 साल की आयु में लंदन में आखिरी सांसे ली. कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन cardiovascular complications की वजह से हुआ है. दोषी कई दशक से लंदन में रह रहे थे. हालाँकि, इस निराशाजनक खबर की अभी तक परिवार द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

दिलीप दोषी ने 1979 में भारत के लिए 32 साल की उम्र में डेब्यू मैच खेला था. उन्होंने 4 साल के भीतर 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले. जिसमें दिलीप के नाम 114 और 22 विकेट शामिल है. 

घरेलू क्रिकेट में रहा है कमाल का रिकॉर्ड 

दिलीप दोषी ने सौराष्ट्र और सरे दोनों के लिए घरेलू मैच खेल चुके हैं. दिलीप ने 238 फर्स्ट क्लास मैच में 898 विकेट अपने नाम किए. वही लिस्ट ए क्रिकेट में दोषी को 59 मुकाबले में 75 सफलताएं मिली. इसके अलावा बल्लेबाजी से दिलीप दोषी ने घरेलू क्रिकेट में 1587 रन भी बनाए हैं. 
 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement