Advertisement

ICC पर भड़का पूर्व इंग्लिश कप्तान, मोहम्मद सिराज पर जुर्माना लगाने पर बोल दी बड़ी बात

Nasser Hussain on Mohammed Siraj: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद आईसीसी ने मोहम्मद सिराज पर जुर्माना ठोका था, जिसके बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान ने परिषद को खरी-खोटी सुनाई है.

Latest News
ICC पर भड़का पूर्व इंग्लिश कप्तान, मोहम्मद सिराज पर जुर्माना लगाने पर बोल दी बड़ी बात

Nasser Hussain on Mohammed Siraj

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं और मेजबान टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जाना है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन आईसीसी पर भड़कते हुए नजर आए हैं. दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बेन डकेट का कंधा आपस में टकरा गया था, जिसकी वजह से आईसीसी ने सिराज पर जुर्माना ठोक दिया. लेकिन अब नासिर ने सिराज को लेकर बड़ी बात बोल दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

आईसीसी पर भड़के नासिर!

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए नासिर ने कहा, "तब सिराज को निकाल दिया गया था. मुझे लगता है कि जब वो जोश में होता है, तो वो एक बेहतर क्रिकेटर होता है. आप सिराज को टीम में रखना पसंद करेंगे. मुझे नहीं लगता था कि उस पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए था. वो लाइन के करीब गया था, वो डकेट के ठीक सामने था. उसने डकेट पर हमला नहीं किया. अगर कुछ भी हो, तो डकेट पिच से हटने के लिए उस दिशा में चला गया. ये कंधे पर दबाव नहीं था. मुझे लगता है कि ये भावनाओं का खेल है और आपको 22 रोबोटों की जरूरत नहीं है. मुझे तनाव पसंद है.

उन्होंने आगे कहा, "टेस्ट मैच के मुख्य आकर्षणों में से एक है, जिस तरह से भारत ने जैक क्रॉली के साथ किया. उसने 90 सेकंड की देरी से शुरुआत की थी, जितनी उन्हें करनी चाहिए थी. वो बहुत ही स्मार्ट था, जिस तरह से वो धीरे-धीरे सीढ़ियों से नीचे चले गए थे और लॉन्ग रूम में खो जाने का नाटक कर रहे थे. भारत ने सही तरीके से उन पर हमला किया और इसने स्पष्ट रूप से सभी को उत्साहित कर दिया था."

193 रन नहीं चेज कर पाया था भारत

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों टीमों ने 387 रन बोर्ड पर लगाए थे. उसके बाद इंग्लैंड की टीम 192 रनों पर दूसरी पारी में सिमट गई थी. भारत के सामने 193 रनों का छोटा लक्ष्य था, लेकिन टीम 170 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 22 रनों से लॉर्ड्स टेस्ट गंवा दिया था. हालांकि इंग्लैंड की टीम 2-1 से सीरीज में आगे चल रहा है. ऐसे में अब टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा. सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया ये मैच जीतना होगा या ड्रॉ करवाना होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement