Advertisement

Jay Shah और Sourav Ganguly के बीच कैसा है रिश्ता? पूर्व कप्तान ने अपने बयान मचाई सनसनी

Sourav Ganguly on Jay Shah: सौरव गांगुली ने आईसीसी चैयरमैन जय शाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है.

Latest News
Jay Shah और Sourav Ganguly के बीच कैसा है रिश्ता? पूर्व कप्तान ने अपने बयान मचाई सनसनी

Jay Shah-Sourav Ganguly

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईसीसी चैयरमैन जय शाह को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, गांगुली ने शाह के साथ बीसीसीआई के लिए एक साथ काम किया है. इसी वजह से गांगुली ने जय शाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की है. हालांकि गांगुली के इस बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है. आइए जानते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान ने ऐसा क्या कह दिया है. 

गांगुली ने जय शाह से अपने रिश्ते पर कही ये बात

PTI पर बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "जय शाह के काम करने का अपना तरीका है. लेकिन उनकी अच्छी बात ये थी कि वो भारतीय क्रिकेट को बेहतर करना चाहते थे. उनके पास ताकत और समर्थन है. इसलिए आप उनसे कठोरता और अपनी मर्जी की उम्मीद करते हैं. लेकिन वो भारतीय क्रिकेट के लिए काम करते हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "जय शाह और मेरा रिश्ता सच में काफी अच्छा था और अभी भी वैसा ही है. 2019 में जब वो आए थे, तो वो एक युवा लड़के थे और वो गुजरात के सीए से आए थे. वो खिलाड़ियों का बहुत सपोर्ट करते थे. जैसे-जैसे उन्होंने सीखा है, वो वैसे-वैसे और बेहतर होते गए हैं. वो हमेशा खेल के लिए अच्छा करना चाहते थे. जय शाह अपनी स्थिति से अच्छी तरह वाकिश थे और वो अपने काम को सिद्धांतों के अनुसार करना चाहते थे. वो काफी ईमानदार हैं."

आपतो बता दें कि साल 2019 में सौरव गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था. उन्होंने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए अपने 3 साल दिए. लेकिन फिर साल 2022 में उनका बीसीसीआई के साथ सफर खत्म हो गया. साल 2022 में रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दया गया. वहीं बीसीसीआई के सचिव पद को छोड़कर जय शाह आईसीसी के चैयरमैन बन गए हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement