Advertisement

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने क्यों नहीं उतरे फखर जमान, जानिए क्या था पूरा मामला

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में फखर जमां पर 20 मिनट का बैन लग गया था. जिसकी वजह से वो बाबर आजम के साथ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे.

Latest News
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने क्यों नहीं उतरे फखर जमान, जानिए क्या था पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. जिस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

जिसके बाद पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए थे. जिसके बाद रनों का पीछा करने जब पाकिस्तान उतरी. तो बाबर आजम के साथ ओपनिंग के लिए फखर नहीं बल्कि सऊद शकील उतरे थे. आइए जानें इसके पीछे का मामला क्या है. 

20 मिनट का बैन लगना बना कारण 

मैच के पहले ओवर में फखर जमां फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था.  फखर पर आईसीसी के नियम के हिसाब से 20 मिनट का बैन लगा था. जिसकी वजह से वो ओपनिंग के लिए बाबर के साथ नहीं आ सके थे.  

आईसीसी के नियम अनुसार अगर कोई प्लेयर फील्डिंग के दौरान निर्धारित समय से ज्यादा मैदान से बाहर रहता है. तो ऐसे में उस खिलाड़ी को कुछ समय के लिए बल्लेबाज के दौरान भी बाहर रहना होता है. इसी नियम की वजह से फखर मैदान पर नहीं आए थे. 

4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फखर

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. जहां वो 41 गेंदो पर सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए. फखर ने अपनी छोटी पारी में 4 चौके लगाए. 

320 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत काफी खराब नजर आ रही है. टीम के 5 विकेट सिर्फ 145 रन के स्कोर तक गिर चुके हैं. ये जानकारी खबर लिखें जाने तक की हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement