Advertisement

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी के बदले बोल, एशिया कप में चुने गए इन भारतीय खिलाड़ियों के हुए फैन

Shahid Afridi on Team India for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बोल बदल गए हैं. इन भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है.

Latest News
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी के बदले बोल, एशिया कप में चुने गए इन भारतीय खिलाड़ियों के हुए फैन

Shahid Afridi on Team India for Asia Cup 2025

Add DNA as a Preferred Source

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है, जिसको अब कुछ ही दिन बचे हैं. एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसके लिए ज्यादातर देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. एशिया कप में सबकी नजरे भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर है. इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है और वो इन खिलाड़ियों के फैन भी बन गए हैं. इससे पहले तक अफरीदी भारत के खिलाप जहर उगलने का काम करते थे. लेकिन अब उनके बोल बदल गए हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

शाहिद अफरीदी के बदले बोल

एक पाकिस्तानी चैनल पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर बात की है. इतना नहीं उन्होंने इंडियन ऑलराउंडर्स की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, "मैं सच कहूं तो भारत के पास 3 बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं. आज के दौर में ऐसी बहुत कम टीमें हैं, जिसमें तीन शानदार ऑलराउंडर्स हैं." शाहिद अफरीदी ने शिवम दुबे, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है. 

उन्होंने आगे कहा, "ऑलराउंडर्स आपको कभी पता नहीं लगने देते हैं कि टीम के ऊपर कोई बोझ है. वो असली खिलाड़ी होते हैं. क्योंकि अक्सर ऑलराउंडर्स ही मैच विनर का काम करते हैं." बता दें कि टीम इंडिया में कुल 7 बल्लेबाज हैं, जिसमें से अभिषेक शर्मा भी गेंदबाजी करना जानते हैं और वो कई मौको पर गेंदबाजी भी की है. इसके अलावा अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी शामिल हैं, जो बल्लेबाजी के साथ साथ घातक गेंदबाजी भी करते हैं. 

पाकिस्तान से कब होगा मैच?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 6 में भी भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंच जाती हैं, तो भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement